सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के परिसर मे लगातार आज 44 वें सप्ताह के रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया, हड्डी एवं नस के विशेषज्ञ डॉ मृत्युंजय कुमार एवं जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए,आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 43 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच एवं इलाज कराकर लाभान्वित हुए,जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं सहसचिव संजय चौधरी ने डॉ मृत्युंजय कुमार को भागवत गीता व सेवा भारती की पुस्तिका एवं पुष्प देकर सम्मानित किए!